फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेटिक टीम ने 22 लाख की नकदी पकड़ी, जांच में बैंक की निकली

Mon, 30 Jan 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
विज्ञापन
cash - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीनियर बैंक मैनेजर के आने पर लिखा पढ़ी के बाद पैसा लौटाया 
विज्ञापन

 स्टेटिक टीम और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी में दो व्यक्तियों के पास से दो बैगों में 22 लाख रुपये मिले। पुलिस रुपयों से भरा बैग और गाड़ी  थाने ले आईं। दोनों व्यक्ति बेलरायां और तिकुनियां इलाहाबाद बैंक के फील्ड आफीसर निकले। सीनियर बैंक मैनेजर दीपांशू श्रीवास्तव के लिखित में देने पर पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद पैसा लौटा दिया। सीओ उमाशंकर सिंह ने बिना सुरक्षा व्यवस्था के कैश ले जाने पर बैंक कर्मियों को हिदायत भी दी।  
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 11 बजे स्टेटिक टीम प्रभारी संतोष कुमार, सीओ उमाशंकर सिंह, इंस्पेक्टर डीसी मिश्रा, कांस्टेबल मृत्युंजय पांडे, देवनाथ आदि निघासन सिंगाही मार्ग पर सरयू पुल के पास चार पहिया और दो पहिया वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान निघासन से सिंगाही जा रही आल्टो गाड़ी को रोका। गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें सीट पर दो बैग रखे मिले। दोनों बैग रुपये से भरे थे। पुलिस बैगों को थाने ले आई। इंस्पेक्टर ने जब दोनों लोगों से पूछताछ की तो एक ने अपना नाम मोहित कुमार बताया, कहा कि वह इलाहाबाद बैंक तिकुनियां का फील्ड आफीसर है। उनके बैग में 10 लाख का कैश था। दूसरे ने अपना नाम रवि वर्मा बताया, कहा, वह इलाहाबाद बैंक बेलरायां का फील्ड आफीसर है। उनके बैग में 12 लाख रुपये कैश था। दोनों बैंक आफीसर ने बताया कि यह कैश वह लखीमपुर की शाखा से लेकर बैंक जा रहे हैं। नायब तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह तथा सीओ उमाशंकर सिंह ने बैंक के उच्चाधिकारियों के आने के बाद ही कैश देने की बात कही। मौके पर पहुंचे बैंक मैनेजर दीपांशु श्रीवास्तव ने इस बात की पुष्टि की। बाद में उनके लिखित में देने के बाद ही राशि को वापस किया गया। सीओ और नायब तहसीलदार ने बिना सुरक्षा के पैसा न ले जाने की हिदायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें