फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेटिक और प्लाइंग टीमों का पुलिस ने किया गठन

Sat, 24 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
पु‌ल‌िस
विज्ञापन
एक टीम में एक एसआई, तीन सिपाही होंगे शामिल
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस महकमा पूरी गंभीरता से लगा हुआ है। पुलिस की 22 स्टेटिक और 30 फ्लाइंग टीमों का गठन कर दिया गया है। फ्लाइंग टीम थाना क्षेत्र और स्टेटिक टीमें विधानसभा क्षेत्रों में रहेंगी। 
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर करीब महीने भर पहले से ही पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दीं थी। एसपी के आदेश पर पुलिस निरोधात्मक कार्रवाई से लेकर शस्त्रों का सत्यापन, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर और खुराफाती तत्वों को चिह्नित करने की कार्रवाई पहले ही शुरू कर चुकी है। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाह रही है और फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि जिले में 22 फ्लाइंग और 30 स्टेटिक टीमें गठित की गई हैं। दोनों टीमों में एक एसआई और तीन सिपाही तैनात रहेंगे। इसके अलावा प्रशासन के कर्मचारियों को भी लगाया जाएगा। प्रशासनिक कर्मचारियों के साथ टीमें अपना कार्य करेंगी। उन्होंने बताया कि स्टेटिक टीमें विधानसभा क्षेत्र में रहेंगी। सेक्टर पुलिस अफसर भी तैनात कर दिए गए हैं। सेक्टर पुलिस अफसर सेक्टर मजिस्ट्रेट भी होंगे, इसलिए सभी सेक्टर अफसरों को गांवों में जाकर गली-रास्तों को अभी से देखने, संभ्रांति लोगों से जानकारी करने और बूथ के आसपास के प्रमुख लोगों के मोबाइल नंबर लेने सहित कई दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। इससे चुनाव से पूर्व अधिकारियों को बूथों का भौगोलिक ज्ञान भी होगा और हर व्यक्ति की जानकारी भी रहेगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें