फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नौ से होगा राज्य स्तरीय महारानी सुरथ कुमारी फुटबाल टूर्नामेंट

Sun, 05 Oct 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
टूर्नामेंट के बोरे में जानकारी देते महामंत्री शिखर तिवारी और जोगेंद्र शाक्य। संवाद
विज्ञापन
सिंगाही। महारानी सुरथ कुमारी की स्मृति में पब्लिक स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट नौ से 16 नवंबर तक कस्बे के फुटबाल मैदान पर होगा। रविवार को जानकारी देते हुए महामंत्री शिखर तिवारी ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लेंगी। इनमें करीब 250 खिलाड़ी और उनके कोच शामिल होंगे। प्रदेश की दो दर्जन से अधिक टीमों को आमंत्रित किया गया है। विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता टीम को 31 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को ट्रैक सूट और आकर्षक ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन नौ नवंबर को दोपहर एक बजे होगा।
विज्ञापन

कार्यवाहक महामंत्री जोगेंद्र शाक्य ने बताया कि टूर्नामेंट में लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज, फैजाबाद हॉस्टल, बनारस हॉस्टल, बरेली हॉस्टल, यूपी पुलिस, फाल्कन एफसी, सहारा स्टेट लखनऊ, गोरखपुर रेलवे, बहराइच और नानपारा की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें