फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय वाहन चालकों की हड़ताल जारी 

Tue, 20 Sep 2016 11:49 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर राजकीय वाहन चालक संघ के बैनर तले सोमवार से हुई हुई राजकीय वाहन चालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा और मांगों को पूरी किए जाने की मांग की। 
विज्ञापन

छठे वेतनमान विसंगतियों को दूर करने को लेकर वाहनों ने दूसरे दिन भी चक्का जाम रखा। वाहन चालकों की चार टीमें गठित की गईं। एक टीम को महेवागंज पुलिस चौकी और दूसरी को रामापुर चौकी के पास तैनात किया गया। इसके अलावा दो टीमें उड़नदस्ते के रूप में रहीं। इन टीमों ने कुछ सड़कों पर दौड़ रहे राजकीय वाहनों को रोककर चालकों से शमन शुल्क वसूला और वाहन को कब्जे में ले लिया। दोपहर बाद सभी वाहन चालक कलक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। बाद में विकास भवन जाकर अगले दिन के कार्यक्रम की घोषणा की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें