ओएमजी टीम को किया ऑलआउट, 23 रन से जीते
गांव के खेल मैदान पर बेचापुर चैलेंज कप 2016 का फाइनल मुकाबला गोला इलेवन स्टार और ओएमजी गोला टीम के मध्य खेला गया। इसमें गोला इलेवन स्टार टीम के कप्तान विशाल जलोटा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
टॉस जीतने के बाद मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इलेवन स्टार टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 16 ओवरों में 110 रन बनाए। इसमें टीम के कप्तान जलोटा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 43 रन बनाए। जवाब में मैदान पर खेलने उतरी ओएमजी गोला की पूरी टीम 12 ओवरों में 87 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें सर्वाधिक 22 रन सूरज ने बनाए। गोला स्टार इलेवन टीम के खिलाड़ी शुक्ला को मैन आफ दि सीरीज और कप्तान विशाल जलोटा को मैन आफ दि मैच घोषित किया गया।। ग्रंट नंबर 10 प्रधान वीरेन्द्र कुमार भार्गव ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनके उज्जवल भविष्य कामना की। इस मौके पर आयोजक मंडल के सदस्यों कालिका प्रसाद मौर्या, राहुल, गोलू, विष्णु, सुशील, वीरेन्द्र, मोहित सहित ग्रामीण मौजूद रहे।