फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मोहम्मदी में स्टैंड तैयार, आज से दौड़ेंगी रोडवेज बसें

Sat, 02 May 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मोहम्मदी में बनकर तैयार हुआ रोडवेज बस अड्डा। संवाद
विज्ञापन
मोहम्मदी। कस्बे में नया बस अड्डा बनकर तैयार हो गया है और रविवार से यहां से रोडवेज बसों का संचालन शुरू होगा। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह फीता काटकर बस अड्डे का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

नए बस अड्डे से दिल्ली, लखनऊ, बनारस, लखीमपुर, हरदोई, सीतापुर, शाहजहांपुर और कानपुर समेत विभिन्न शहरों के लिए बसें मिलेंगी। अब तक मोहम्मदी का पुराना बस अड्डा बदहाल स्थिति में था। रात में यात्रियों के रुकने की समुचित व्यवस्था नहीं थी और बसें सड़क से होकर निकल जाती थीं। इससे दिन में जाम की समस्या बनी रहती थी, जिससे यात्रियों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
बस अड्डे परिसर में गंदगी और जलभराव की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई थी। पश्चिमी हिस्से में कस्बे का गंदा पानी भर जाता था। नाले का पानी रोडवेज परिसर में आने से बाउंड्रीवॉल भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव था।
विज्ञापन

इन समस्याओं को देखते हुए विधायक ने लखनऊ में प्राक्कलन समिति के समक्ष प्रस्ताव रखा था। इसके बाद विशेष सचिव पूर्णदेव उपाध्याय ने तीन करोड़ 44 लाख 87 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी। बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ, जो अब पूरा हो गया है।
नए बस अड्डे पर शौचालय, टिकट घर, कर्मचारियों के कक्ष, बस पार्किंग, यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल और मोबाइल चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां से प्रतिदिन 70 से 80 बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें