फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एसएसबी ने बरामद किया तीन सौ किलो सरसों का दाना

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगापुर/पलिया। 39वीं वाहिनी मिर्चिया ने नेपाल ले जाया जा रहा करीब तीन सौ किलोग्राम सरसों का दाना जब्त किया है। साथ ही चार बाइकें भी बरामद की गई हैं। मौका पाकर कैरियर माल व बाइकें छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे पिलर संख्या 767 के पास एसएसबी ने नाका लगाते हुए चेकिंग शुरू की गई। इसमें कुछ संदिग्ध बाइकों से भारत से नेपाल सामान ले जाते हुए देखे गए। जिसके बाद एसएसबी टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक व माल छोड़कर फरार हो गए।
चार बाइकों पर छह बोरी में करीब तीन सौ किलो सरसों दाना जब्त किया गया है। कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने बताया कि सीमा पर लगातार निगरानी व कार्रवाई करने का कार्य एसएसबी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें