फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एसएसबी ने लोगों के दिलों में जगह बनाई’

Wed, 27 May 2015 06:25 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी सीमांत मुख्यालय के आईजी वीएच राव देशमुख अपने एक दिवसीय दौरे पर लखीमपुर पहुंचे। इस दौरान डीआईजी लखनऊ एनएच खान भी साथ रहे। सेक्टर मुख्यालय गढ़ी रोड पहुंचने पर डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने उनका स्वागत किया। एसएसबी जवानों ने उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सीमा बल ने भारत-नेपाल सीमा पर अपने कर्तव्यों को पूरा करने के साथ-साथ सीमा पर रह रहे लोगों की सेवा सुरक्षा करते हुए लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन

आईजी ने सेक्टर मुख्यालय के अधिकारियों से परिचय लेने के बाद सेक्टर हेडक्वार्टर और एसएसबी तृतीय वाहिनी के कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होेंने एसएसबी तृतीय वाहिनी के बैरकों और क्वार्टर गार्ड के नवनिर्मित भवन को भी देखा। इसके बाद डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने सेक्टर मुख्यालय के अंतर्गत अपनी सभी वाहनियों की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में पूरे सेक्टर मुख्यालय के अंतर्गत हो रहे विभिन्न क्रियाकलापों के बारे में आईजी को पावर प्वांइट के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कर्तव्यों के निर्वहन में आ रही कुछ परेशानियों से भी अवगत कराया।
आईजी वीएच राव देशमुख ने सेनानायकों, क्षेत्र संगठक और अन्य अधिकारियों की बैठक ली और उनसे उनके कार्यक्षेत्र के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सीमा बल ने भारत-नेपाल सीमा पर अपने कर्तव्यों को पूरा करने के साथ-साथ सीमा पर रह रहे लोगों की सेवा सुरक्षा करते हुए लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाने में सफलता प्राप्त की है। साथ ही नेपाल-भूटान के साथ हजारों साल पुराने रिश्तों को मजबूत बनाया है।  
विज्ञापन

इस मौके पर स्टाफ आफीसर एसके शर्मा, कार्मिक अधिकारी प्रवीण कुमार, क्षेत्र संगठक उर्मिला सरताज, सोनम योद्रान,  तृतीय वाहिनी के सेनानायक मुकेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी कमल भगत, बीसी जोशी, विशाल कुमार, देवेंद्र कुमार, प्रमोद देवरानी, गोकुल राजखोवा, जगदीश सिंह, कैलाश सैकिया, शमशेर सिंह, अर्जुन ठाकुर, जे बासुमतरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें