एसएसबी जवानों को योगाभ्यास कराते हुए योग प्रशिक्षक अमित।स्रोत प्रशिक्षक
लखीमपुर खीरी। जनपद में 21 जून को होने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के बीच बुधवार को तृतीय वाहिनी एसएसबी परिसर में जवानों को काॅमन योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया गया।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. हरबंश कुमार के सानिध्य में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के योग वेलनेस सेंटर के योग प्रशिक्षक अमित कुमार और सहायक योग प्रशिक्षक अल्का शुक्ला ने एसएसबी जवानों को प्रशिक्षण दिया। योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी। आहार-विहार और एवं स्वास्थ्य संबंधी कई बातें बताईं। साथ ही आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के महत्व और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उप कमांडेंट अजय बहादुर सिंह ने बताया कि योग एक ऐसी विधा है, जिससे हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में योग को अवश्य शामिल करना चाहिए।