गौरीफंटा सीमा पर नशा मुक्ति संबंधी जानकारी देते एसएसबी अधिकारी। स्रोत एसएसबी
गौरीफंटा। नशा मुक्ति अभियान के तहत गौरीफंटा सीमा पर एसएसबी जवानों ने महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। नेपाली ग्रामीणों संग मिलकर नशा मुक्ति को लेकर संदेश भी दिया।
गौरीफंटा में 39 वीं वाहिनी के सहायक कमांडेट मनफूल खान ने बताया कि मंगलवार को नशा मुक्ति भारत अभियान को लेकर गौरीफंटा सीमा पर एसएसबी जवानों व महिला जवानों ने नेपाली ग्रामीणों व ऑटो चालकों को नशा मुक्ति संबंधी जानकारी दी। जिस पर ग्रामीणों ने नशा से दूर रहने के साथ ही नशा न करने का प्रण भी दिया। उक्त अभियान से राष्ट्र के नाम भारत व नेपाली लोगों की तरफ से एक अच्छा संदेश दिया गया। संवाद