फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने बढ़ाई चेकिंग

विज्ञापन
गौरीफंटा सीमा पर आने-जाने वालों की चेकिंग करती एसएसबी। संवाद
विज्ञापन
गौरीफंटा। हिंदू नववर्ष व चैत्र नवरात्रि मनाने के लिए भारतीय महानगरों से नेपाल लौट रहे नेपालियों की बाॅर्डर पर खासी भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में एसएसबी ने डाॅग स्क्वाड के साथ चेकिंग बढ़ा दी है। नेपाल से भारत आने वालों की भी आईडी चेक कर आने दिया जा रहा है।
विज्ञापन


हिंदू संवत के अनुसार, नेपाल में नव वर्ष बड़े ही जोरशोर से मनाया जाता है। इस बार भी 14 अप्रैल को नेपाल में नववर्ष है। जिसको मनाने के लिए प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी भारतीय महानगरों में काम करने वाले नेपाली नागरिक अपने देश लौट रहे हैं। रोजाना बाॅर्डर से करीब दो हजार से अधिक नेपाली नागरिक कैलाली होकर नेपाल के डडेलधुरा, डोटी, बेतड़ी, बाजुरा, बझांग, आछाम समेत पहाड़ी जिलों को जा रहे हैं।
गौरीफंटा बाॅर्डर पर तैनात सहायक कमांडेंट ने बताया कि भारत से लौटने वाले नेपालियों की इंट्री करने के बाद डाॅग स्क्वाड द्वारा सामान की चेकिंग कर ही आने-जाने दिया जा रहा है। नेपाल से आने वाली गाड़ियों व वाहनों को भी जवान रोककर चेक कर रहे हैं। साथ ही जिनके पास आईडी नहीं है, उनको वापस भेजा जा रहा है। सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक एसएसबी द्वारा सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें