फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारगढ़ के ग्रामीणों के पास राशन कार्ड तक नहीं

Wed, 13 Jan 2016 11:47 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील गोला गोकर्णनाथ के विकास खंड बांकेगंज की ग्राम पंचायत सरकारगढ़ ग्रंट नंबर 18 में अधिकतर ग्रामीणों के पास राशन कार्ड तक नहीं हैं। अमर उजाला चौपाल यहां 20 जनवरी को लगेगी। चौपाल की तैयारियों के सिलसिले में अमर उजाला टीम गांव पहुंची तो राशन कार्ड समेत तमाम समस्याएं सामने आईं।
विज्ञापन

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अमर उजाला की चौपाल आगामी 20 जनवरी को विकास खंड बांकेगंज की ग्राम पंचायत सरकारगढ़ ग्रंट नंबर 18 में दोपहर 12 बजे से लगेगी। चौपाल में जनता की समस्याओं की सुनवाई के लिए डीएम किंजल सिंह और एसपी अखिलेश चौरसिया समेत सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। मौके पर ही समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा। चौपाल की तैयारियों के सिलसिले में टीम गांव पहुंची तो राशन कार्ड की समस्या सामने आई। 13 गांवों वाली इस ग्राम पंचायत में करीब नौ हजार की आबादी है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रियाज उल्ला खां ने बताया कि लगभग डेढ़ हजार परिवार ग्राम पंचायत में रहते हैं, जिनमें से पांच सौ से ज्यादा ऐसे लोग हैं, जिनके राशनकार्ड तक नहीं बने हैं। गांव निवासी अहमद खां, कलीम खां, हनीफ खां, खुशीराम राठौर, सगीर खां, शईद खां, रहवर, जावेद ने बताया कि वे कई सालों से राशन कार्ड के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनका कार्ड नहीं बन सका।
13 साल बाद भी पूरी नहीं हो पाई चकबंदी प्रक्रिया
ग्राम पंचायत सरकारगढ़ ग्रंट नंबर 18 में वर्ष 2013 में चकबंदी के लिए गजट हुआ था, लेकिन 2016 शुरू होने के बाद भी चकबंदी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इस बाबत बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव में आपसी विवाद के निपटारे किए जा रहे हैं। विवाद समाप्त होते ही चकबंदी प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। उम्मीद है जल्द ही यहां की चकबंदी प्रक्रिया पूरी हो जाएगा।
विज्ञापन

ये भी हैं प्रमुख समस्याएं
-बड़ी ग्राम पंचायत होने के बाद भी दूर दूर तक इंटर कॉलेज नहीं
-सड़कों, नालियों और खड़ंजों की स्थिति दयनीय
-सरकारगढ़ जाने के लिए खड़ंजा
-तमाम रास्तों पर खड़ंजा तक नहीं
-13 गांवों में सिर्फ एक सफाई कर्मी
ग्राम पंचायत से जुड़े हैं ये 13 गांव
ग्राम पंचायत सरकारगढ़ ग्रंट नंबर 18 से मजरा गांव सरकारगढ़, रामपुर, हेमपुर, तलफीपुर, जनकपुर, बाबागंज, बांसबेरिया, सेखवापुर, नेमपुर, बिजोखर, हरिहरपुर, मुरादपुर, छत्तीपुर जुड़े हैं। इन गांवों की जनता को चौपाल से सीधा लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग के लगेंगे कैंप
चौपाल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कैंप, जबकि पशु पालन विभाग की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए कैंप लगेगा। सीएमओ डॉ अरुण कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल कैंप में लोगों को इलाज और दवाएं नि:शुल्क मिलेंगी। उधर सीवीओ डॉ एसपी सिंह ने बताया कि विभाग की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए चौपाल में कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें