फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपीएल कार्डधारकों को मिलेगा 25 किलो गेहूं

Sun, 26 Apr 2015 11:49 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एपीएल राशनकार्डधारकों में वितरण के लिए 1286.90 मीट्रिक टन गेहूं का अतिरिक्त आवंटन किया गया है। यह अतिरिक्त गेहूं मिलने के बाद शहरी क्षेत्र और जिले के आपदाग्रस्त 120 गांवों के एपीएल राशनकार्डधारकों को 25 किलोग्राम प्रति राशनकार्ड गेहूं का वितरण किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि जिले में 2573.84 मीट्रिक टन गेहूं का नियमित आवंटन होता है। इस बार 1286.90 मीट्रिक टन अतिरिक्त आवंटन हुआ है। इससे प्रति कार्ड उपलब्धता 21.670 किलोग्राम प्रति राशनकार्ड होगी। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के 1,06,480 और जिले के 120 आपदाग्रस्त गांवों के 71,670 एपीएल राशनकार्ड पर प्रति राशनकार्ड 25 किलोग्राम गेहूं आवंटन की व्यवस्था की गई है। डीएसओ ने बताया कि जिले के अतिरिक्त बीपीएल परिवार 50,034 परिवारों को प्रति राशनकार्ड 2.77 किलो गेहूं और 5.06 किलो चावल का वितरण अगले महीने से किया जाएगा। इसके लिए 1889.40 क्विंटल गेहूं और 2836.60 क्विंटल चावल का आवंटन किया गया है। मालूम हो कि आपदाग्रस्त 120 गांवों में एपीएल राशनकार्ड धारकों के बीच गेहूं आवंटन की व्यवस्था के बाद शहरी क्षेत्र में भी प्रति राशनकार्ड 15 किलो गेहूं वितरण की व्यवस्था की गई थी लेकिन अब अतिरिक्त आवंटन मिलने से 25 किलो प्रति कार्ड वितरण की व्यवस्था को बहाल किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें