लखीमपुर खीरी। श्रीमद्भागवत कथा में भागवत व्यास पंडित हरिकृष्ण पांडे शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए भक्ति का महत्व समझाया। उन्होंने गोमाता का महत्व बताया और सुदामा चरित्र का प्रसंग सुनाया। पृथ्वी के देवता के रूप में ब्राह्मणों को मिले सम्मान के बारे में कथा सुनाई।
विज्ञापन
जोड़ी बंगला नौरंगाबाद में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का मर्म बताते हुए पंडित हरिकृष्ण पांडेय शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भागवत गीता के माध्यम से मानव जीवन को सफल बनाने के लिए संपूर्ण ज्ञान प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि गीता के प्रत्येक श्लोक में जीवन के उद्देश्यों को प्रभावित करने की क्षमता है। गलत रास्ते पर भटके व्यक्ति को सही राह मिल सकती है। इसलिए भगवान के बारे में जानने के साथ ही उनके दिए ज्ञान को भी आत्मसात करें। तभी मानव जीवन सफल होगा। कथा में आचार्य संजय मिश्रा, संदीप सिंह, डॉ आरपीएस चौहान, सुनील सिंह, विनोद सिंह, श्रीकांत मिश्र आदि उपस्थित रहे। संवाद