फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी में अंजली, रंगोली में मुस्कान, पोस्टर प्रतियोगिता में वंशिका अव्वल

विज्ञापन
लखीमपुर में भारत विकास परिषद के सांस्कृतिक सप्ताह में रंगोली बनाती छात्राएं। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारत विकास परिषद के सांस्कृतिक सप्तरंग सप्ताह 2020 के दूसरे दिन सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मेहंदी-रंगोली बनाओ एवं पोस्टर सजाओ प्रतियोगिता हुई, जिसमें मेहंदी में अंजली, रंगोली में मुस्कान, पोस्टर प्रतियोगिता में वंशिका दीक्षित अव्वल रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश व कोरोना से लड़ेगा अपना भारत सांस्कृतिक सप्ताह का शुभारंभ मुख्य अतिथि आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्राचार्य डॉ ज्योति तिवारी ने किया। कॉलेज की उप प्रधानाचार्य डॉ सीमा मिश्रा, परिषद के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह संजय, शाखा प्रभारी अनिल शुक्ला, प्रांतीय संयोजक शरद गुप्ता ने मां भारती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि डॉ ज्योति तिवारी ने कहा कि लखीमपुर शाखा द्वारा कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में भी सप्ताह का सफल संचालन सराहनीय है। मार्गदर्शक मंडल के मेजर यज्ञदत्त मिश्रा ने कहा कि भारत विकास परिषद अपने सेवा कार्यों के लिए समाज में एक अलग पहचान रखता है। प्रांतीय अधिकारी शरद गुप्ता व नरेश चंद्र वर्मा ने सभी प्रतिभागियों के कौशल का निरीक्षण किया। मेहंदी प्रतियोगिता में अंजली वर्मा को प्रथम, अंशिका वर्मा को द्वितीय, प्रियंका राज को तृतीय स्थान मिला। रंगोली में मुस्कान राज, श्रेष्ठा धीमान, प्रतिष्ठा गुप्ता क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में वंशिका दीक्षित, शिवानी वर्मा और प्रियम शुक्ला क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कौशल वर्मा, जोगिंदर सिंह चावला, छोटेलाल, संयोजक शालिनी मिश्रा, रुचि बाजपेई मौजूद रहीं। परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि सांस्कृतिक सप्तरंग सप्ताह के तीसरे दिन रविवार को श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज के सभागार में दोपहर दो बजे से भारतीय योग दर्शन प्रतियोगिता कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें