राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में चयनित श्रीराजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी की टीम। स्रोत:विद्यालय
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर के अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सीबीएसई फुटबॉल क्लस्टर-4 प्रतियोगिता में श्रीराजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी की अंडर-14 टीम ने खिताब जीतकर सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।
प्रधानाचार्य आलोक मिश्र ने बताया कि सीबीएसई फुटबॉल क्लस्टर के 20 वर्षों के इतिहास में पहली बार विद्यालय की टीम ने राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया है।
कोच कमाल अहमद के मार्गदर्शन और कप्तान अलकाम के नेतृत्व में टीम ने पहले मैच में द भोमुअल स्कूल, बिजनौर को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में जेबी अकादमी, अयोध्या को 1-0 से और सेमीफाइनल में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, हरदोई को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
दो अगस्त को खेले गए फाइनल में श्रीराजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी ने अवध इंटरनेशनल एकेडमी, अयोध्या को 3-0 से हराकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की और सीबीएसई नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।
इस उपलब्धि पर विधायक अमन गिरि, प्रबंध निदेशक मोहित पुरी और प्रधानाचार्य आलोक मिश्र ने विजेता टीम, कोच कमाल अहमद और कप्तान अलकाम को बधाई दी।