कायस्थ समाज ने मनाया भगवान चित्रगुप्त प्राकट्योत्सव
श्री चित्रगुप्त यम द्वितीया के मौके पर कायस्थ समाज के लोगों ने शाहपुरा कोठी स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में श्रद्धा के साथ कायस्थ कुल जनक भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। कायस्थों ने इस मौके पर सामूहिक रूप से कलम दवात की भी पूजा कर अपनी आजीविका की रक्षा और सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
भगवान श्री चित्रगुप्त के प्राकट्योत्सव पर कायस्थ समाज के लोग मंगलवार शाम शाहपुरा कोठी स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त और मां दुर्गा मंदिर में एकत्र हुए। उन्होंने सामूहिक रूप से विधि विधान के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। चित्रगुप्त के प्राकट्य की कथा सुनी और सामूहिक रूप से हवन करने के बाद आरती की।
कायस्थ समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से अपनी आजीविका के साधन कलम दवात की भी विधि पूर्वक पूजा करने के बाद शाहपुरा कोठी चौराहे पर स्थित कलम दवात की प्रतिमा की भी जल, पुष्प, रोली चंदन आदि से पूजा कर अपनी आजीविका की रक्षा और परिवार के सुख समृद्धि और देश की खुशहाली की कामना की।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, ओपी श्रीवास्तव, राजीव रतन खरे, शशि कांत श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, राज कुमार सक्सेना, ज्ञानेंद्र सक्सेना, सौरभ सिन्हा, पवन श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, शिप्रा श्रीवास्तव, स्मिता सिन्हा, आशीष श्रीवास्तव, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, विक्की सक्सेना, अचल श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, अचल श्रीवास्तव, डॉ. संतोष श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।