फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद, बरेली और गोला की टीम विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के श्री राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में खेले जा रहे पब्लिक कॉलेज कप फुटबॉल टूर्नामेंट के प्रादेशिक मुकाबले में फैजाबाद, बरेली हॉस्टल और तलहा क्लब गोला की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट के प्रादेशिक मुुकाबले में पहले मैच की शुरुआत धर्मेंद्र गिरि मोंटी, मानस साहनी और अवनीश मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराई। पहला मैच सैफई हॉस्टल और फैजाबाद के बीच खेला गया, जिसमें फैजाबाद की टीम 1-0 से विजयी रही। दूसरे मैच की शुरुआत फुटबॉल के पूर्व खिलाड़ी मधुसूदन गिरि और जनार्दन गिरि ने कराई, उसके बाद बरेली हॉस्टल और लखनऊ पुलिस ब्वायज के मुकाबले में बरेली हॉस्टल 2-0 से जीती। तीसरे मैच की शुरुआत एसडीएम अखिलेश यादव, विजय माहेश्वरी, विनय गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। मऊ और तलहा क्लब गोला के बीच हुआ मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें गोला की टीम ने 3-0 से विजय हासिल की। कमेंट्री आयोजन कमेटी के महामंत्री पंकज गुप्ता ने की। विधायक अरविंद गिरि, रामगुलाम पांडे, भोली गिरि, तूफैल, सुरमुख सिंह, कफील अहमद आदि खेलप्रेमी मौजूद रहे।
पीआईसी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के कोषाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया कि प्रादेशिक मैचों का क्वार्टर फाइनल झांसी, सहारा लखनऊ, लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज और तलहा क्लब गोला के बीच 22 अक्तूबर को स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें