फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत

Tue, 12 Aug 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिताओं के शुभारंभ के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश शारीरिक शिक्षा व खेल विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 36वीं क्षेत्रीय शतरंज, हैंडबॉल, फुटबॉल और नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार शाम को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (सीबीएसई बोर्ड) में हुआ।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में चार प्रांतों के 25 से अधिक विद्यालयों के 510 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शुरुआत में बच्चों ने समूह गान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद, उपाध्यक्ष घनश्याम दास तोलानी, प्रबंधक रवि भूषण साहनी, विमल अग्रवाल, प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान व योगेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें