फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले को मिले 11 स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चार से छह दिसंबर के बीच ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत सहित 14 देशों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें जिले के 11 प्रतिभागियों ने स्वर्ण पदक, 13 ने रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव एसएम आसिफ ने बताया कि हरियाणा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार ने पिछले दिनों ऑनलाइन चैंपियनशिप का आयोजन कराया, जिसमें थाईलैंड, श्रीलंका, कजाकिस्तान, तुनुशिया, फ्रांस, मलेशिया, वेनेजुएला, उज्बेकिस्तान इंडोनेशिया, कंबोडिया, नेपाल एवं कोलंबिया आदि देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें बालिका वर्ग से अदित्री अंचल, अनुष्का रस्तोगी, मयूरी चौहान, मनीषा भारती एवं बालक वर्ग से पार्थ सारथी, ईशान डेनियल, प्रथम सिंह, जीशान खान, अगम कुमार, प्रांजल गुप्ता, आयुष यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं बालिका वर्ग में अलीजा खान, सारा खान, आबिदा फिरदौस, अफ्शां खान, पूनम देवी, निहारिका ने कांस्य एवं अहाना, साक्षी राज, अनमोल यादव, शशि शर्मा एवं अनन्या ने रजत पदक जीता। बालक वर्ग से अली अहमद, ज्ञानेंद्र राज ने कांस्य एवं उज्जवल रस्तोगी, आर्यन चौधरी ने रजत पदक जीता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें