फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस की मियाद करीब आने से व्यापारियों में मची खलबली

विज्ञापन
लखीमपुर संकटादेवी रोड पर अतिक्रमण। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका परिषद ने संकटा देवी रोड पर सड़क तक पक्का अतिक्रमण करने वाले दुुकानदारों को इसे हटाने के लिए नोटिस जारी किया था,जिसकी समय सीमा करीब आने से व्यापारियों की धड़कने बढ़ गई हैं। आलम यह है कि फुटपाथ पर कब्जा कर शोरूम बनाने वाले दुकानदार नगर पालिका से लेकर माननीय की गणेश परिक्रमा कर रहे हैं। हालांकि इस बार व्यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

संकटा देवी रोड के दोनों तरफ पक्का अतिक्रमण है। व्यापारियों ने आगे बढ़कर अपनी दुकानें बना रखी हैं। इसको लेकर नगर पालिका ने चार दिसंबर को रोड की पैमाइश कर अतिक्रमण चिंहित किया था। इस दौरान मौके पर कुछ दुकानदार छह फीट तो कुछ व्यापारी 13 फीट तक कब्जा किए मिले। पालिका प्रशासन ने 15 दिन में अतिक्रमण तोड़कर सड़क खाली करने के लिए व्यापारियों को नोटिस जारी किया था, जिसकी समय सीमा अब करीब आती जा रही है, जिससे दुकानदारों की धड़कने बढ़ने लगी हैं। वहीं कुछ दुकानदार न्यायालय की शरण में भी जाने की तैयारी करने लगे हैं।
.
अतिक्रमण टूटने से किसी की आधी तो किसी की पूरी जाएगी दुकान
संकटा देवी रोड की चौड़ाई नगर पालिका प्रशासन 45 फीट बता रहा है जबकि दुकानदार सदर चौराहे पर इसकी चौड़ाई 26 और संकटा देवी चौराहे पर 32 फीट होना बता रहे हैं। नगर पालिका ने चार दिसंबर को पैमाइश कर किसी को छह तो किसी को 13 फीट दुकान तोड़ने का नोटिस दिया है। ऐसे में तमाम दुकानदार ऐसे हैं, जिनकी जहां पूरी दुकान ही गायब हो जाएगी तो वहीं कुछ की आधी। लाखों रुपये से सजाई गई दुकानों के कुछ दिन बाद टूटने की नौबत आने को लेकर व्यापारियों में खलबली मची है।
विज्ञापन

.
वर्जन
दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है। निर्धारित अवधि में यदि व्यापारी अपने आप अतिक्रमण नहीं हटवाते हैं तो उसे पालिका हटवाएगी। अतिक्रमण से लगने वाले जाम से नगरवासियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

-आरआर अंबेष, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें