फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज की जोड़ी ने जीता फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआरएल बैडमिंटन टूर्नामेंट: प्रयागराज के कुशल बने एकल मुकाबले के विजेता
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। एसआरएल बैडमिंटन टूर्नामेंट में एकल और युगल मुकाबले प्रयागराज के खिलाड़ियों के नाम रहे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त कर खिताब पर कब्जा किया।
पुरुष युगल में प्रयागराज के समरेंद्र प्रताप सिंह, कुशल मिश्र की जोड़ी ने बिसवां के हसन आसिफ, आफताब आलम को 21-3, 21-19 से, प्रयागराज के अभिनव प्रताप सिंह, शहबाज आलम ने यहीं के ही जयंत मौर्य, हर्ष गुप्ता को 22-20, 21-18, 21-17 से और पुरुष एकल मुकाबले में प्रयागराज के समरेंद्र प्रताप ने लखनऊ के ऋषभ मिश्रा को 21-12, 21-17 से, प्रयागराज के कुशल मिश्रा ने लखीमपुर के पवन अग्रवाल को 21-16, 21-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पुरुष युगल के फाइनल में प्रयागराज के समरेंद्र प्रताप सिंह, कुशल मिश्रा की जोड़ी ने प्रयागराज के ही अभिनव प्रताप सिंह, शहबाज आलम की जोड़ी को 21-18, 21-11 से और पुरुष एकल मुकाबले में प्रयागराज के कुशल मिश्र ने यहीं के ही समरेंद्र प्रताप सिंह को 21-10, 21-10 से परास्त कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

इससे पहले सरायन नदी के निकट नया बाईपास पर स्वर्गीय श्री रामलड़ैते स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल की उपस्थिति में बैडमिंटन टूर्नामेंट के तीसरे दिन के मैचों की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की।
अतिथियों ने पुरुष युगल और एकल मुकाबले के विजेताओं और उप विजेताओं को नकद राशि और ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।
लखनऊ के दिविज सिंह को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। आयोजन कमेटी अध्यक्ष अतुल अग्रवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर दिनेश वर्मा, अनूप अग्रवाल, अनिल वर्मा, गोविंद वर्मा, सत्यप्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें