फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट की विजेता बनी बिझौली की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता वॉलीबॉल बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक बिझौली की टीम ने पलिया को हराकर चैंपियनशिप जीत ली है। टीम के विद्यालय आने पर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

जिले की 15 ब्लॉकों से कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए कराई गई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बिझौली की टीम ने बालिका वर्ग में पलिया को हराकर प्रथम स्थान पाया। इस टीम को मंडलीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए चयनित किया गया है। जिला स्तर पर बिझौली की पहचान बनाने के लिए पूर्व विधायक रामसरन ने लखनऊ खेलने जाने वाली चयनित टीम की कैप्टन अनामिका तिवारी, वर्षा श्रीवास्तव, शिवांगी मिश्रा आदि को एक पेन, कापी उपहार स्वरूप दिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह बिझौली पंचायत का नाम जिले में रोशन किया है। इसी तरह मंडल में भी अपना परचम लहराकर आना। हरिपाल सिंह ने टीम के कोच राजेश यादव को मिठाई खिलाकर खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन करने के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर खेल शिक्षक श्यामसुंदर यादव, जन्मेजय यादव, प्रधानाध्यापक देवेंद्र मिश्रा, महेशचंद्र कनौजिया, सुनील शर्मा, सतेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें