फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषक समाज में 57 वां प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज में पांच दिसंबर से होने वाले प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट का समापन 11 दिसंबर को होगा। इस बार 18 टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. लखपतिराम वर्मा, टूर्नामेंट संयोजन मंत्री श्याममूर्ति शुक्ल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कॉलेज में होने वाले 57 वें प्रादेशिक टूर्नामेंट का उद्घाटन उप्र हॉकी अंपायर एसोसिएशन अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव करेंगे। समापन पर 11 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह बोरा विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। बताया कि टूर्नामेंट में अब तक 16 टीमों को खेलने की अनुमति दी जाती थी। इस बार 18 टीमें हॉकी टूर्नामेंट खेलेंगी। विजयी टीम के खिलाड़ी को शील्ड के साथ व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन


यह टीमें लेंगी भाग
केडी सिंह बाबू सोसाइटी लखनऊ, जीएसक्लब बिसवां, कृषक समाज इंटर कॉलेज जूनियर गोला, बाबू श्रीशचंद हॉकी एकेडमी हरदोई, मेजर ध्यानचंद हॉकी क्लब गोला, जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर, आकांक्षा सोढी हॉकी अकादमी बिजनौर, हॉकी बहराइच, वीर शिवाजी हाकी एकेडमी लखनऊ, कृषक समाज इंटर कॉलेज सीनियर गोला, मन्ना स्पोर्ट एसोसिएशन गोडा, स्टार इलेवन हॉकी क्लब बलरामपुर, बाराबंकी हॉकी एसोसिएशन बाराबंकी, डीएचए गोरखपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर, हाकी रायबरेली, एसबी सिंह हॉकी क्लब लखनऊ, मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें