फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनय और लक्ष्मी बने 600 मीटर दौड़ के विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला बेसिक बाल क्रीड़ा एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं मंगलवार को पुलिस लाइन मैदान पर शुरू र्हुइं। प्रतियोगिताओं को लेकर हो रही खानापूर्ति के कारण मैदान में तमाम अव्यवस्था हावी रहीं। जो खिलाड़ियों के लिए परेशानी का कारण बनी। न तो उनके लिए खाने की व्यवस्था थी और न ही पानी पीने की।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा एवं डायट प्राचार्य डॉ. ओपी गुप्ता ने शांति का प्रतीक श्वेत कबूतर उड़ा कर किया। इसके बाद पिछले साल की विजेता छात्रा से मशाल से मैदान का चक्कर लगवाया गया। छात्राओं ने स्वागत गीत पेश कर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद पूरे दिन अव्यवस्थाओं के बीच ही प्रतियोगिताएं होती रहीं। न तो बच्चों के लिए पीने के पानी व्यवस्था थी और न ही खाने की। कुछ छात्रों को जहां तहड़ी परोसी गई तो कुछ को पूड़ी और सब्जी। हालांकि यह खाना बच्चों के गले नहीं उतरा। बच्चों के खाना फेंकने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इससे विभागीय लोगों में अफरातफरी मच गई। वहीं जिम्मेदार बजट कम मिलने का रोना रोते रहे।

अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में पलिया बना विजेता
600 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग से विनय प्रथम, शिवम द्वितीय, सुमित तृतीय और बालिका वर्ग से लक्ष्मी प्रथम, नंदिनी द्वितीय, खुशबू तृतीय रहीं। अंत्याक्षरी में ब्लॉक पलिया प्रथम, रमियाबेहड़ द्वितीय, लखीमपुर तृतीय रहा। व्यायाम एवं विशेष प्रदर्शन में ब्लॉक कुंभी प्रथम, रमियाबेहड़ द्वितीय, ईसानगर तृतीय और समूहगान में लखीमपुर प्रथम, पलिया द्वितीय, नकहा तृतीय विजेता रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के खाना फेंकने की जानकारी नहीं है। पीने के लिए केन मंगाई गई थी। यदि वह कम पड़ गई थी तो शिक्षकों को बताना चाहिए था।
बुद्धप्रिय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें