बिजुआ। बेसिक स्कूल की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में न्याय पंचायत मूड़ा सवारान के बच्चे अव्वल रहे, वहीं न्याय पंचायत बिजुआ के बच्चे दूसरे नंबर पर रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य पुरस्कार से सम्मानित बझेड़ा गांव के स्कूल के बच्चों ने समा बांध दिया। कार्यक्रम में पॉलिथीन एवं पर्यावरण के म़ुद्दे पर प्रस्तुत एकांकी खूब सराही गईं।
भानपुर में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्धप्रिय सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं पौधरोपण करके की। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम की पर प्रकाश डाला। सभी 11 एनपीआरसी क्षेत्र के स्कूलों से चुनकर आए बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यूपीएस बझेडा एवं सेनपुर के बच्चों ने योगासन में, 100 मीटर में यूपीएस मझौरा ने बालक वर्ग में प्रथम, यूपीएस अंबारा की निशा सिंह बालिका वर्ग में प्रथम, 50 मीटर में बालक वर्ग से राजकुमार मूड़ा खुर्द प्रथम एवं सोनिया बालिका वर्ग में प्रथम आई। लंबी कूद में बंगाली कॉलोनी से राजकुमार प्रथम आए। वहीं रामदीन पुरवा स्कूल की छात्राओं ने इंग्लिश धुन पर डांस प्रस्तुत कर बताया कि वह किसी से कम नहीं। एकल डांस में बस्तौली स्कूल की लवी का हर घड़ी याद तेरी आए सौतन बनके, गीत पर प्रस्तुति लाजवाब रही। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय अनुराग कुमार मिश्रा, बीईओ फूलबेहड़ संजय राय एवं जिला पंचायत सदस्य कश्मीर सिंह, शिक्षक वीरेंद्र शुक्ला मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर शर्मा ने किया।