फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख की नकली करंसी के साथ युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदनचौकी (लखीमपुर खीरी)। नकली भारतीय करेंसी का धंधा करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान पकड़ लिया। उसके पास से डेढ़ लाख रुपये की नकली भारतीय करेंसी बरामद हुई है। पकड़े गए युवक के बताए गए स्थान गांव सारभूसी उत्तर पट्टी में भी टीमों ने छापा मारा लेकिन यहां से कोई बरामदगी नहीं हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि नकली करेंसी के साथ एक युवक आ रहा है। सीओ प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व कोतवाल सियाराम, एसआई अब्दुल वासित मलिक के साथ ही एसएसबी इंस्पेक्टर वंतोष मंडल ने अपनी टीमों के साथ नाकाबंदी की। इस दौरान टीमों ने सारभूसी गांव के नजदीक बाइक से आते युवक को रोककर जब तलाशी ली तो उसके पास से थैले में पांच सौ रुपये के तीन सौ नोट बरामद हुए। जांच में सभी नोट नकली निकले। युवक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम मनोज कुमार पुत्र शंकर लाल निवासी चंदनचौकी बताया। युवक ने यह भी बताया कि वह काफी समय से इस धंधे में शामिल है। पुलिस ने युवक पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बाद में पकड़े गए मनोज के बताए हुए स्थान गांव सारभूसी उत्तर पट्टी में भी छापा मारा तो वहां से बरामदगी नहीं हुई। देर शाम तक पुलिस और एसएसबी अफसर जांच-पड़ताल कर रहे थे और इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे थे।
विज्ञापन

एक व्यक्ति डेढ़ लाख की जाली भारतीय करेंसी के साथ पकड़ा गया है। इस काम में और भी लोग लिप्त होने की जानकारी मिली है उनकी तलाश की जा रही है।
-सियाराम, इंस्पेक्टर, चंदन चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें