फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष व्यय प्रेक्षक ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

विज्ञापन
चुनावी तैयारियों की जानकारी लेते व्यय प्रेक्षक - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मद्देनजर विशेष व्यय प्रेक्षक बीआर बालाकृष्णन ने शनिवार को निर्वाचन व्यय की विस्तृत समीक्षा करके संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने व्यय प्रेक्षकों से स्टैटिक निगरानी दल, उड़नदस्ता, वीडियो निगरानी दल, वीडियो अवलोकन दल, व्यय अनुवीक्षण सेल, लेखा टीमों की वर्किंग व सक्रियता जानी। गठित टीमों द्वारा की जाने वाली प्रभावी कार्यवाही की जानकारी ली। निर्देश दिए कि गठित टीमें चुनाव से 72 घंटे पूर्व अलर्ट मोड में और अधिक सक्रियता के साथ फील्ड में काम करें।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में व्यय प्रेक्षक अंतरजनपदीय एवं अंतरराष्ट्रीय नेपाल सीमा पर चुनाव के मद्देनजर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्याशियों व राजनीतिक दलों के तरफ से चुनाव में व्यय की जा रही धनराशि का विवरण विधानसभा क्षेत्रवार तैयार करने के बारे में बताया। इसके साथ ही विज्ञापन एवं आनलाइन लेन देन का आकलन कर उनके व्यय खाते में सम्मिलित करने के निर्देश दिए। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने चुनाव संपन्न कराने की तैयारियों की बिंदुवार जानकारी दी। डीएम ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर आदर्श आचार संहिता के बारे में अवगत करा दिया गया है।
उल्लंघन की जानकारी मिलती है तो संबंधित निर्वाचन अधिकारी दोषी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराएंगे। एसपी संजीव सुमन ने भी स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भय मुक्त चुनाव कराने की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में एसपी संजीव सुमन, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, व्यय प्रेक्षकडीलीवन व व्यय प्रेक्षक माइकल जेराल्ड, राज्य स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के जनपदीय नोडल अधिकारी, निर्वाचन में अनुरक्षण के जनपदीय नोडल अधिकारी, एडीएम संजय सिंह, एएसपी अरुण सिंह, एसएसबी 70 बटालियन कमांडेंट जतिन नेगी, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर केके वर्मा, जिला आयकर अधिकारी पीडी वर्मा, डीईओ कुलदीप दिनकर, प्रभारी अधिकारी (एसएससी-एसएसटी) डीसीओ बृजेश कुमार पटेल, एलडीएम वीएस राना, एडीईओ, डिप्टी कलेक्टर अनुराग सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें