फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संचारी रोग नियंत्रण के लिए एक से विशेष अभियान

Wed, 18 Mar 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक कर एक अप्रैल से शुरू होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि डेंगू, मलेरिया और दिमागी बुखार जैसी बीमारियों से बचाव के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा। गर्मी और बरसात के मौसम को देखते हुए एक महीने तक सघन अभियान चलाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों को निर्देश दिए गए कि दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर बुखार के मरीजों, कुपोषित बच्चों और क्षय रोग के लक्षणों वाले लोगों की पहचान करें। वहीं नगर पालिका को फॉगिंग कराने और नालियों की व्यापक सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने लापरवाही न बरतने की चेतावनी देते हुए सभी विभागों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशाषी अधिकारी पलिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सीएचसी पलिया के अधीक्षक डॉ. भरत सिंह, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर पंकज अस्थाना, अंकित दीक्षित, पर्यवेक्षक नंदो राणा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें