फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गदाई नाथ बाबा मंदिर में पांच दिवसीय चैती मेला शुरू

Wed, 18 Mar 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ऐतिहासिक गदाईनाथ मेले मे लगा मौत का कुंआ। संवाद
विज्ञापन
भीरा। ग्राम पंचायत शाहपुर स्थित प्राचीन गदाईनाथ बाबा शिव मंदिर में पांच दिवसीय चैती मेले का शुभारंभ हो गया। चैत्र माह में लगने वाले इस मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मेले में दूर-दराज से आए दुकानदारों ने मिठाई, खिलौने और खेल-सामग्री की दुकानें सजाई हैं। झूले, मौत का कुआं और बाहर से आई रामलीला कमेटी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मेले के शुरू होते ही बच्चों और युवाओं ने झूलों व खेल-तमाशों का आनंद लिया, वहीं महिलाएं और बुजुर्ग मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना में जुटे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें