फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएंगे

Wed, 29 Jul 2015 11:28 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी एक अगस्त से 12 अगस्त तक जिले की आठों विधानसभाओं में साइकिल यात्रा निकाल कर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगी। यह साइकिल यात्रा लोहिया भवन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर लोहिया भवन पर समाप्त होगी। यह जानकारी सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने लोहिया भवन में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी जनप्रतिनिधि और विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी जिले के सभी सेक्टरों में साइकिल यात्रा निकालेंगे। दो अगस्त को युवा संगठनों द्वारा आयोजित साइकिल यात्रा पलिया कलां में मझगईं से बोझवा तक चलेगी। तीन अगस्त को युवा संगठन ही धौरहरा के बसढ़िया चौराहे से खमरिया पंडित, हरदासपुर होते हुए महरिया तक साइकिल यात्रा निकालेंगे। चार अगस्त को कस्ता के मेला मैदान से बेहजम तक साइकिल यात्रा चलेगी। पांच अगस्त को मोहम्मदी में साइकिल से नगर भ्रमण होगा। छह अगस्त को पलिया में साइकिल यात्रा निकलेगी। आठ अगस्त को खीरी टाउन के जिला पंचायत इंटर कॉलेज से साइकिल यात्रा शुरू होकर महंगूखेड़ा तक जाएगी। नौ अगस्त को गोला नगर भ्रमण होगा। 10 अगस्त को निघासन के सिंगाही से तिकुनिया तक साइकिल यात्रा निकलेगी। 11 अगस्त को श्रीनगर से सैदापुर तक साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। 12 अगस्त को धौरहरा के चौधरी बेचेलाल डिग्री कॉलेज से साइकिल यात्रा निकलेगी महराजनगर, नयागांव, कुम्हेना, हसनापुर होते हुए रेहुआ में खत्म होगी।
सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने बताया कि 13 अगस्त को शहर लखीमपुर साइकिल यात्रा के समापन पर जिला सम्मेलन होगा। उन्होंने बताया कि सांसद रवि प्रकाश वर्मा, आनंद भदौरिया, विधायक उत्कर्ष वर्मा, विनय तिवारी, कृष्ण गोपाल पटेल, रामसरन, सुनील लाला, पूर्व विधायक आरए उस्मानी, पूर्व मंत्री बंशीधर राज, यशपाल चौधरी, धीरेंद्र बहादुर सिंह, मुन्ना यादव, आकाश लाला, दिलशाद कादरी, गौरव पाठक साइकिल यात्राओं में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में जिला महासचिव कयूम खां, चंदन लाल वाल्मीकि, श्रीराम दलित, योगेंद्र सिंह बंटी, अन्नू वर्मा, अमित बरनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें