कांग्रेस बोली, आमने-सामने होगी बात
सपा के लोकसभा प्रत्याशियों के एलान के बाद कांग्रेस से भी अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने बताया कि घोषणा करना अलग बात है। आमने-सामने बात होगी तो हल दूसरा निकलेगा। हमें भरोसा है कि दोनों सीटें हमको मिलेंगी। कांग्रेस 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कहा कि 2009 में भी सपा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन दोनों सीटें हमने जीती थीं। इस बार भी प्रत्याशी लड़ाएंगे तो जीत हासिल होगी।
रवि वर्मा ने सूची फर्जी बताई
उधर, खीरी से लोकसभा चुनाव की दावेदारी करने वाले सपा छोड़ कांग्रेस में आए रवि प्रकाश वर्मा ने बताया कि यह सूची फर्जी है। सपा के साथ हमारा गठबंधन है। बता दें कि 2019 के चुनाव में उनकी पुत्री पूर्वी वर्मा ने सपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। सपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने पर उनको प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव बनाया गया है।
मजबूती से लड़ेंगे चुनाव- सपा
सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव ने बताया कि दोनों लोकसभा प्रभारी को ही प्रत्याशी बनाया गया है। बताया कि कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन है। हम पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़कर भाजपा को हराएंगे।