फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सपा, कांग्रेस, बसपा ने मुस्लिमों को ठगा’

Sat, 19 Sep 2015 05:20 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब ने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा ने केवल मुसलमानों को छला है। किसी ने भी उनकी तरक्की और बहबूदी के लिए काम नहीं किया। समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि मुसलमानों के वोट से सत्ता में आने वाली सपा सरकार ने दो ऐसे अध्यादेश जारी किए जिनसे मुसलमानों के उत्पीड़न का रास्ता खुल गया है।
विज्ञापन

पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब शहर के नसीरुद्दीन मौजी भवन के प्रांगण में पीस पार्टी की संपूर्ण स्वराज रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने चुनाव के पहले मुसलमानों को आरक्षण देने का वादा किया था जो आज तक पूरा नहीं हुआ। बसपा सरकार बनी तो दलितों को सम्मान मिला। सपा सरकार बनी तो यादव बिरादरी सम्मानित हुई। मुसलमानों के लिए किसी भी पार्टी ने कुछ भी नहीं किया।  
उन्होंने कांग्रेस पर ठक्कर आयोग की सिफारिशों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि सपा सरकार बनने पर दंगों का सिलसिला शुरू हो गया। मुजफ्फरनगर में जिस कदर मुसलमानों पर अत्याचार हुआ उतना इसके पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा। सभा का संचालन अफरोज बादल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को पीस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मकबूल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अब्दुल मन्नान और जिलाध्यक्ष मोहम्मद अशरफ समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें