29 जनवरी को लालपुर ढाका जूनियर हाईस्कूल में चुनाव होना था।इसके लिए सभी तैयारियां पूरी थीं लेकिन हंगामा होने लगा। हंगामा कर रहे शिक्षकों का आरोप था कि 121 में से कुल 90 शिक्षकों को ही सदस्य बनाया गया है। इससे 31 शिक्षकों को इससे वंचित रहना पड़ा है। चुनाव कराने के लिए यहां पहुंचे जिला संघ के अध्यक्ष विनोद मिश्रा, चुनाव पर्यवेक्षक ओमप्रकाश ने स्थिति संभालने की भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली और हंगामा कर रहे शिक्षक चले आए। इधर संघ ने एकल निर्वाचन होने के कारण पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई अध्यक्ष पद पर उमा शंकर कनौजिया और मंत्री पद पर एकल नामांकन के चलते नरेंद्र द्विवेदी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। संघ का कहना है कि विरोध तब माना जाता जब किसी और ने नामांकन कराया होता और फिर चुनावी प्रक्रिया न होती। यहां इन्हीं उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया था। इसके चलते इनको निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। एक ओर शिक्षकों की लाबी संघ की ओर से निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाईं दे रही है तो दूसरी ओर शिक्षकों की दूसरी लाबी चुनाव को स्थगित बताने में जुटी हुई है।