फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष पर मुकदमा लिखे जाने से सपा कार्यकर्ता भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मुरादाबाद के मामले में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुकदमा लिखे जाने से आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का सदर चौराहे पर पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिस पर कोतवाली पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की लोकप्रियता से प्रदेश सरकार घबरा गई है। 2022 में सपा की सरकार बनना तय है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना भी। आरोप लगाया कि मुरादाबाद में अखिलेश यादव पर साजिशन जानलेवा हमला किया गया था। सुरक्षा कर्मियों की सूझबूझ से हमले को बचाया गया। मारपीट का आरोप लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। वह अपने नेता अखिलेश यादव का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर पंकज लाला, रजत गुप्ता, प्रभात गुप्ता, शिवम गुप्ता, खुर्शीद अहमद, रजी, उत्कर्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें