फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कहीं झांकियों में कृष्ण लीला, कहीं कथा में माखन चोरी का प्रसंग

Mon, 07 Sep 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
भगवान को तिलक करते नंदन जी महाराज व भवानी शंकर माहेश्वरी। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। जन्माष्टमी पर गोला-मैलानी में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। गोला में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। मैलानी में भजनों पर आधारित नृत्य और धार्मिक झांकियों ने देर रात तक श्रद्धालुओं को बांधे रखा। फरधान में श्रीभागवत कथा के तीसरे दिन साध्वी प्रियंका ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। माखन चोरी की कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

खुटार मार्ग स्थित मनोहरी कला केंद्र, श्रीधर्मादा समिति गौशाला, नीलकंठ मैदान सहित कई स्थानों पर श्रीकृष्ण राधारास, गोवर्धन पर्वत, कालिया मर्दन और वासुदेव जी द्वारा सूप में बाल श्रीकृष्ण को यमुना पार ले जाने की भावपूर्ण झांकियां प्रस्तुत की गईं। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
धर्मादा समिति गौशाला में आयोजक पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, राममूर्ति शुक्ला, श्याममूर्ति शुक्ला, लवकुश अवस्थी, रविंद्र कटियार, पिंटू शुक्ला और मनोज बाथम ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

मैलानी के श्रीराम जानकी मंदिर में जन्माष्टमी के दूसरे दिन मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। बारिश के बावजूद भजनों पर आधारित नृत्य कार्यक्रम में देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु डटे रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी और उनके पति भवानी शंकर माहेश्वरी की ओर से पिछले 29 वर्षों से लगातार जन्माष्टमी पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में सुदामा चरित्र, भगवान श्रीकृष्ण, ब्रज की होली, शिव-सती वियोग, मां काली, बजरंग बली और श्रीराम दरबार समेत अनेक धार्मिक प्रसंगों पर झांकियां प्रस्तुत की गईं। श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार का प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में बालाजी धाम खुटार से आए पूज्य नंदन जी महाराज, विजय गुप्ता, गोपाल अग्रवाल, सुंदर प्रजापति, अरुण यादव, रोहित मिश्रा, गोविंद कुशवाहा, सुरेंद्र मिश्रा, खूबलाल, गुरमीत कौर, उत्सव गुप्ता, अनिल गुप्ता, शिवजी गुप्ता, प्रताप सिंह रावत, संतोष भारद्वाज, करणवीर वालिया के अलावा श्याम सेवा समिति, गोला के सदस्यों ने सहभागिता की।
फरधान में माखन चोरी की कथा सुन भावविभोर हुए श्रोता

फरधान। धौरहरा खुर्द के शिव मंदिर में ग्रामवासियों के नेतृत्व में चल रही श्रीभागवत कथा के तीसरे दिन जिला शाहजहांपुर से आईं साध्वी प्रियंका ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण गोपियों के घर जाकर माखन चुराकर खा जाते थे और बचा हुआ माखन अपने दोस्तों में बांट देते थे। माखन चोरी की लीला सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। संवाद
-
श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन



मोहम्मदी। क्षेत्र के केहुआ गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। इसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। कथा में पं. देवनारायन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ग्वालों के साथ तरह-तरह की लीलाएं करते थे। वह गोकुल में घर-घर जाकर माखन चुराकर खाते थे। कथा के बाद प्रसाद वितरित किया गया। संवाद

भगवान को तिलक करते नंदन जी महाराज व भवानी शंकर माहेश्वरी। संवाद

भगवान को तिलक करते नंदन जी महाराज व भवानी शंकर माहेश्वरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें