फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कहीं कान्हा, कहीं राधा... हर ओर कृष्ण का रंग

Sat, 05 Sep 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
राधा रानी अपने बाल रूप में स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जन्माष्टमी पर शुक्रवार को जिलेभर में मंदिरों से घरों तक कृष्ण भक्ति का रंग दिखा। मंदिरों और घरों को सजाया गया। बच्चों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप धारण किए। जगह-जगह झांकियां सजाई गईं। भजन, कीर्तन और रासलीला के कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

पसगवां की राम-जानकी मंदिर में जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कलाकारों ने भजन और अभिनय प्रस्तुत किया। थाना मां दुर्गा मंदिर में भी पुलिस ने जन्माष्टमी मनाई। जंगबहादुरगंज और मुल्लापुर में भी आयोजन हुए। बिजौली स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में बच्चों ने राधा-कृष्ण और गोप-गोपियों के स्वरूप धारण किए। भजन और रासलीला ने ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध किया।
मोहम्मदी के श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में बच्चों ने झांकियां सजाईं। छोटीदेवी, शिवाला, श्री बांके बिहारी, श्री नर्मदेश्वर, श्री रामजानकी, आस्थल, देवी स्थान और हनुमानजी मंदिरों के साथ घरों और मोहल्लों में भी झांकियां सजाई गईं। गोला गोकर्णनाथ में पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने पूजन कर जन्माष्टमी कार्यक्रम की शुरुआत की। कृष्ण जन्म और उनकी लीलाओं की सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं। गोशाला में भी भक्तिमय माहौल रहा। संपूर्णानगर के गोविंदनगर मंदिर, खजुरिया शिव मंदिर और सिंगाही खुर्द काली माता मंदिर में भजन-कीर्तन हुआ। प्राचीन दुर्गा मंदिर में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मैलानी के मुख्य बाजार स्थित पुराने शिव मंदिर, रामजानकी मंदिर, मारवाड़ी मोहल्ले के निर्माणाधीन मंदिर समेत अन्य स्थानों पर झांकियां सजाई गईं। रात 12 बजे आतिशबाजी हुई।
बांकेगंज में गोशालाओं और गो-आश्रय स्थलों में जन्माष्टमी मनाई गई। जीपीडीओ और प्रधानों ने गायों की पूजा कर तिलक लगाया और गुड़ व फल खिलाए। धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों और ग्रामीणों ने कृष्ण का रूप धारण कर झांकियां सजाईं। संवाद
-
कृष्ण लीलाओं का वर्णन किया

मैगलगंज। औरंगाबाद स्थित श्री माखन शाह ठाकुरद्वारा मंदिर में वृंदावन के श्री राधिका शरण जी राधे-राधे महाराज ने कृष्ण लीलाओं का वर्णन किया। बरसाना की राधा किशोरी ने भजन प्रस्तुत किए। संवाद
-
हलवाई मंदिर में कृष्ण प्राकट्य उत्सव मनाया

धौरहरा। शुक्रवार को जन्माष्टमी पर घरों, मंदिरों और थानों को सजाया गया। रात 12 बजे पूजा-अर्चना कर प्रसाद बांटा गया। थाना पुलिस ने भजन संध्या कराई। हलवाई मंदिर में कृष्ण प्राकट्य उत्सव मनाया गया। संवाद
-
कृष्ण की विशेष झांकी सजाई गई
फोटो-22
भीरा। शुक्रवार शाम थाना परिसर में जन्माष्टमी मनाई गई। परिसर को फूलों और रोशनी से सजाया गया। बच्चों ने राधा-कृष्ण की झांकियां प्रस्तुत कीं। कृष्ण की विशेष झांकी सजाई गई और पुष्पवर्षा हुई। संवाद

भजन-कीर्तन का भी आयोजन

पलिया। राधा-कृष्ण मंदिर, पांडे बाबा, विश्वकर्मा, कालरात्रि, साईं धाम छोटी पलिया, प्राचीन हनुमान मंदिर मठिया, मोहल्ला किसान शिव मंदिर, नागेश्वर समेत अन्य मंदिरों में आयोजन हुए। झांकियां सजाई गईं और भजन-कीर्तन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें