फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संविदा खत्म करने और रूट हटाने के विरोध में धरना

Sat, 05 Sep 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रोडवेज डिपो में धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। संविदा कर्मियों की संविदा खत्म करने और रूट से हटाए जाने के विरोध में शनिवार को रोडवेज डिपो परिसर में उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने डिपो में विभिन्न मामलों में पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने कहा कि बिना पर्याप्त सूचना और उचित प्रक्रिया के संविदा समाप्त की जा रही है। कर्मचारियों को रूट से हटाया जा रहा है। उनके खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई की जा रही है। इससे कर्मचारियों में असंतोष है।
कर्मचारियों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से समस्याओं के समाधान के लिए संवाद, सुझाव और वार्ता को अपेक्षित महत्व नहीं दिया गया। परिवहन निगम के कार्यों में बाहरी अथवा राजनीतिक दबाव की शिकायतों से भी कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मांग की कि पूर्व में हुई वार्ता में बनी सहमतियों को तत्काल लागू किया जाए। कर्मचारियों के खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। हर कार्रवाई में निष्पक्षता, पारदर्शिता और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे की लोकतांत्रिक एवं वैधानिक कार्रवाई पर विचार करने को बाध्य होगा।
धरना-प्रदर्शन में प्रीती वर्मा, संजय यादव, धीरेंद्र मिश्र, विजय वर्मा, आनंद त्रिपाठी, सुधीर कुमार वर्मा, सुनील अवस्थी सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें