फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किसी ने गो माता की पीड़ा कही, किसी ने सुनाई महिमा

Fri, 13 Nov 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला के गोपाष्टमी महोत्सव की कवि गोष्ठी में काव्य पाठ करतीं कल्पना तिवारी। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कुम्हारन टोला स्थित श्री धर्मादा समिति गोशाला में 18वें गोपाष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार शाम कवि गोष्ठी हुई। इसमें किसी कवि ने गो माता की पीड़ा को शब्द दिए तो किसी ने उनकी महिमा का बखान किया। स्वर्गीय छोटेलाल दीक्षित स्मृति फाउंडेशन एवं सृजन फाउंडेशन के संयोजन में आयोजित गोष्ठी में करीब 60 साहित्यकारों ने काव्यपाठ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद गंगवार, शारदा प्रसाद कश्यप, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष दीपेन्द्र गुप्ता और हरीश तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कवयित्री कल्पना तिवारी ने ‘सुबह हुई चूल्हा जला, मैंने आटा गूंथा है, पहली रोटी बोलते ही गाय का चेहरा याद आया है’ पंक्तियों से गो माता के प्रति भाव व्यक्त किए। श्रीपाल वर्मा ने गो माता की पीड़ा को स्वर दिया। द्वारिका प्रसाद रस्तोगी ने प्रेम और विरह से ओतप्रोत रचना प्रस्तुत की, जबकि कन्हैया सिंह रास ने भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन लीला का काव्यात्मक वर्णन किया।
विज्ञापन

गेंदन लाल कनौजिया ने ‘तेतीस कोटि देवता बसते हैं जिसकी काया में, पालन करती उन्हें पिलाती सुधा निराली माया है’ पंक्तियां सुनाईं। सुनील बाजपेई ने ‘शीश भले ही कट जाए, लेकिन गाय नहीं कटने देंगे’ जैसी ओजपूर्ण पंक्तियों से श्रोताओं में उत्साह भरा। आयोजक विजय शुक्ला रिंकू ने कवियों को सम्मानित किया।
इस दौरान सुरेंद्र वर्मा, सुधीर अवस्थी, रामकुमार गुप्ता, बेनीराम अंजान, मुनेंद्र प्रताप, डॉ. वेद प्रकाश अग्निहोत्री और संजीव दीक्षित सहित करीब 60 साहित्यकारों ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम में डॉ. आदर्श दीक्षित, सुयश त्रिवेदी, नगर महामंत्री धीरज बाजपेयी, राजेश राठौर, अविनाश गुप्ता और हिमांशु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें