फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अतिक्रमण पर लगाए गए निशान तो कुछ ने खुद ही हटाया

Sun, 04 Jan 2026 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
घोसियाना रोड पर चूना डालकर निशान लगाते हुए कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। श्मशान घाट के लिए जाने वाले घोसियाना मार्ग पर शनिवार को प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण वाले हिस्से पर लाल निशान व चूना डलवाया। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि खुद ही निर्माण हटा लें, नहीं तो प्रशासन की ओर से कार्रवाई जाएगी। इसका खर्चा भी उनसे लिया जाएगा। एसडीएम सदर अश्वनी कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रशासन की सख्ती के बाद कुछ लोगों ने शनिवार को ही खुद ही अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया। किसी ने अपना छज्जा तोड़ा तो किसी ने पैकड़ियां तोड़ डालीं। हालांकि, मुख्य अतिक्रमण में कई मकान हैं, जिनको भी हटाया जाएगा। सभी को सप्ताह भर का समय दिया गया। इसके बाद जेबीसी की मदद से अतिक्रमण हटाया जाएगा। यह 1.22 करोड़ में सीसी रोड बनेगी। पहले यह सड़क 3.5 मीटर थी, जो अब 5.5 मीटर चौड़ी हो जाएगी। अतिक्रमण में घोसियाना के 12 पक्के मकान आ रहे हैं, जिसका अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें