फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: मतदाता सूची में कहीं नाम गलत तो कहीं परिवार के सदस्य ही गायब, संशोधन कराने पहुंचे लोग

Sat, 28 Nov 2026 02:01 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए शनिवार को विशेष कैंप लगाए गए। सूची का मिलान करने पर लोगों को नाम, पता और जन्मतिथि में कई गड़बड़ियां मिलीं। 
विज्ञापन
विशेष शिविर में काम करते बीएलओ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और त्रुटियों को दुरुस्त कराने के लिए शनिवार को लगे विशेष शिविरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मतदाता सूची का मिलान करने पर कहीं किसी का नाम गलत मिला तो कहीं जन्मतिथि में गड़बड़ी सामने आई। कई परिवारों के सदस्यों के नाम अलग-अलग जगह दर्ज मिले तो कुछ लोगों के नाम सूची से गायब थे। इन खामियों को देखकर लोगों ने संशोधन के लिए आवेदन किए।

विज्ञापन




शहर के सदर विद्यालय, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, नौरंगाबाद और धर्मसभा इंटर कॉलेज समेत विभिन्न केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ रही। किसी ने मतदाता पहचान पत्र में फोटो बदलवाने के लिए आवेदन किया तो किसी ने नाम के आगे सरनेम जुड़वाने के लिए संशोधन फॉर्म भरा। कई लोगों ने नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरणों में सुधार कराने के लिए भी आवेदन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं में पहली बार मतदाता बनने को लेकर उत्साह दिखा। नए मतदाताओं ने सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म संख्या-6 भरे। कैंपों में एक ओर पुरानी मतदाता सूची की खामियां दुरुस्त कराने के लिए संशोधन आवेदन जमा हुए, वहीं दूसरी ओर नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया भी चली। एडीएम बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया मतदाता सूची में जो संशोधन के फॉर्म जमा है। उनका सुधार कराकर अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें