लखीमपुर खीरी। गन्ने पर 30 रुपये प्रति क्विंटल दाम बढ़ने पर किसानों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ इस फैसले पर खुशी जाहिर कर रहे हैं तो कई इसे भद्दा मजाक बताते हुए बोले कि यह ऊंट के मुंह में जीरा है।
कुछ ने तंज कसते हुए कहा कि यूपी और हरियाणा में एक ही पार्टी की सरकार तो मूल्य में अंतर क्यों है। किसानों ने कहा कि डीजल, खाद, बिजली और मजदूरी लगातार महंगी होती जा रही है। ऐसे में मूल्य कम से कम 450 रुपये होना चाहिए। किसान दिन-रात मेहनत कर देश की मिठास तैयार करता है। उन्हें मेहनत का उचित मूल्य मिलना जरूरी है।
मोहम्मदी के मगरेना के किसान रफायत खां ने कहा कि गन्ना मूल्य बढ़ना नया तोहफा है। केसवापुर के सकेथू अच्युतम मिश्रा ने भेदभाव बताया। वे बोले कि हरियाणा में 415 रुपये मूल्य है, तो यूपी में कम क्यों। बिजुआ अंबरपुरवा के धर्मपाल ने कहा कि मूल्य बढ़ना हित में है। पड़रिया तुला के प्रवीण ने इसे राहत भरा फैसला बताया।
मुन्ने
मुन्ने
मुन्ने
मुन्ने
मुन्ने
मुन्ने
मुन्ने