फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ बचाने के लिए अब दूसरे विली की जरूरत

Fri, 01 Jan 2016 09:42 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक पीपी सिंह ने जसवीरनगर में विली अर्जन सिंह की पुण्यतिथि पर कहा कि विली साहब को गए दुनिया से सात बरस हो गए हैं, लेकिन हमारी यादों और दुधवा के रोम-रोम में आज भी वो जिंदा हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई बाघ संरक्षण जागरूकता कार्यशाला में विली अर्जन सिंह को याद करने के लिए डिग्री कॉलेज के छात्रों के अलावा विधायक रोमी साहनी, वाइल्ड लाइफ प्रेमी केके मिश्रा और दुधवा के डिप्टी डायरेक्टर पीपी सिंह के साथ शमिंदर बोपाराय मौजूद रहे। डिप्टी डायरेक्टर पीपी सिंह ने कार्यशाला में अपनी और विली साहब की पहली मुलाक़ात से लेकर उनके साथ छूटने तक की बातों का जिक्र करते हुए बताया की विली साहब सिर्फ  उनसे ही बात करने को तैयार होते थे जो जंगल और जानवर की बात करते थे। कार्यक्रम के आयोजक और वाइल्ड लाइफ  प्रेमी शोमिंदर बोपराय ने यादों को ताजा करते हुए कहा कि विली साहब ने कहा था कि जंगल बचाओगे तो ये बाघ भी बचेंगे, उनका एक कौल था कि जो जंगल और जानवर के रास्ते बंद करेगा वो उनके बीच दीवार बनकर खड़े हो जाएंगे। आज मुझे वो दीवार आप लोगों में देखनी है। संचालन करते हुए दुधवा लाइव डॉट कॉम के संपादक और वाइल्ड लाइफ प्रेमी केके मिश्रा ने बिली की यादों से रूबरू कराया।
इधर, टाइगर हैवेन स्थित पद्मश्री विली अर्जन सिंह की समाधि पर हुए कार्यक्रम में बलराज, पुष्पेंद्र, कबीरगंज के प्रधान हरविंदर सिंह मान, हैप्पी सिंह, अवधेश, बबलू आदि तमाम वन्यजीव प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें