फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तराई पर भारी पड़ रही पहाड़ों की बर्फबारी

Mon, 05 Jan 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सदर चौराहे पर ठंड से बचने को कुछ इस तरह ओढ़ लपेटकर जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बीते कुछ दिनों से मौसम के मिजाज ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी खासकर तराई के इलाके पर भारी पड़ रही है। सोमवार को पूरे दिन बर्फीली हवा से लोग कांपते रहे। गलन ने ठंड का असर और तेज कर दिया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार से अगले चार दिन तक जिले में घना कोहरा पड़ने के आसार हैं। इसके चलते चारों दिनों का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दिन के तापमान में भी गिरावट का पूर्वानुमान है, जो 15 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
सोमवार काे जिले में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। पूरे दिन बर्फीली हवाएं चलती रहीं। कोहरे की वजह से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तापमान में गिरावट के साथ ही बर्फीली हवा से ठंड इतनी बढ़ गईं कि लोग दिनभर ठिठुरते नजर आए। भीषण सर्दी की वजह से लोग आवश्यक काम होने पर ही घरों से बाहर निकले, जबकि अधिकतर लोग अलाव और हीटर का सहारा लेने के लिए मजबूर दिखे। भीषण सर्दी से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं।

सदर चौराहे पर ठंड से बचने को कुछ इस तरह ओढ़ लपेटकर जाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें