फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे दिखा जहरीले सांपों का जोड़ा, अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरवल। कस्बे में स्थित मस्जिद के पास पुरानी टिनशेड हटाते समय जहरीले सांप का जोड़ा निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। काफी देर बाद सांपों के जाने पर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

पप्पू शाह का चौराहे पर होटल था। घर वालों के मुुताबिक कुछ माह पहले वह बाहर चला गया। जाने से पहले उसने टिनशेड और फर्नीचर हटाकर पलिया हाईवे किनारे स्थित मस्जिद के पास खाली जगह में रख दिया था। शनिवार को वह घर लौटा और दोबारा होटल चालू करने के लिए घर वालों के साथ साफ सफाई में जुट गया। इसी बीच पुराना फर्नीचर और टिनशेट हटाते समय जहरीले सांप का जोड़ा निकलने से वहां भगदड़ मच गई। होटल संचालक पप्पू और उसका भाई इरफान भाग खड़े हुए। काफी देर तक सांपों के न हटने पर ग्रामीणों ने लाठी डंडे पटककर किसी तरह उन्हें खदेड़ा। सांपों के जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें