धनगढ़ी। भारतीय क्षेत्र से तस्करी कर अवैध रास्ते से धनगढ़ी (नेपाल) लाया गया माल पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से बरामद कर लिया है। चार लाख रुपये का सीजर बनाकर बाइक समेत पूरा सामान कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
कैलाली जिला पुलिस के डीएसपी कवींद्र सिंह बोहरा ने बताया कि पुलिस टीम ने धनगढ़ी उप महानगर पालिका के वार्ड 19, कैलारी गांव पालिका के वार्ड छह से अवैध रास्तों से तस्करी कर नेपाल लाया गया एक लाख 88 हजार रुपये का कपड़ा, थान, कुर्ती, लहंगा बरामद किया है। इसके अलावा टीकापुर नगर पालिका के वार्ड नौ से भारत से तस्करी कर लाया गया दो लाख 22 हजार 910 रुपये का कपड़ा, चप्पल, तंबाकू, चीनी, किराना, बर्तन आदि का माल बरामद किया गया है। एक बाइक भी लावारिस हालत में मिली है। बरामद माल, बाइक का सीजर बनाकर कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद