धनगढ़ी। भारतीय क्षेत्र से तस्करी कर अवैध रास्तों से नेपाल लाया गया माल अलग-अलग स्थानों से नेपाल पुलिस ने बरामद किया है। माल लाने वाले कैरियर मौके से भाग गए। बरामद माल का सीजर बनाकर कस्टम के सुपुर्द किया गया है।
भारतीय सीमा से लगे कैलाली जिले के पुलिस डीएसपी कवींद्र बोहरा ने बताया कि धनगढ़ी उप महानगर पालिका के वार्ड दो शीशा पोस्ट, वार्ड नौ त्रिवेणी घाट, गोदावरी नगर पालिका वार्ड तीन के अलावा भजनी नगर पालिका के वार्ड तीन ठेकीपुर व वार्ड आठ खैरा के पास से भारत से तस्करी कर लाया गया दो लाख 41 हजार 900 रुपये का कपड़ा, लेडीज सूट पीस व किराने का माल बरामद किया है। माल लाने वाले कैरियर भाग गए। बरामद माल का सीजर बनाकर कस्टम के सुपुर्द किया गया है। संवाद