फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खिलते चेहरों ने दी गवाही... पेपर अच्छा हुआ

विज्ञापन
उजेबा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सोमवार से हिंदी विषय के साथ यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का आगाज हो गया। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8.30 से लेकर 11.45 तक हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई, जोकि दोपहर दो बजे से लेकर 5.15 तक चली।
विज्ञापन

केंद्रों पर परीक्षार्थियों की जामा तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। पेपर देकर निकले परीक्षार्थी काफी खुश दिखे। बताया कि तैयारियों के अनुसार प्रश्नपत्र आया। दोनों पालियों में कुल 5388 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल के लिए पहली पाली में हिंदी और सैन्य विज्ञान का पेपर हुआ। दूसरी पाली में इंटर के सामान्य हिंदी और हिंदी विषय के अलावा हेल्थ केयर का पेपर हुआ। जिले के सभी 136 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराई गई। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार हाईस्कूल के हिंदी विषय के लिए 49340 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 45977 उपस्थित हुए वहीं 3363 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

व्यक्तिगत छात्रों में 97 पंजीकृत थे। 85 उपस्थित थे, वहीं 12 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हिंदी और सामान्य हिंदी विषय का पेपर हुआ। हिंदी विषय के लिए कुल 21583 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 20487 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 1096 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। सामान्य हिंदी में 23234 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। 22317 बच्चे उपस्थित हुए। 917 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी।

दोनों पालियों में 57 बच्चे रहे गैरहाजिर

सिंगाही। कस्बे के राजा प्रताप विक्रम शाह इंटर कॉलेज में हुई दोनों पालियों में क्रमशः 24 व 33 बच्चे गैरहाजिर रहे। हाईस्कूल परीक्षा में 461 में से 24 बच्चों ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। दूसरी पाली इंटरमीडिएट के 435 में से 402 बच्चे ही परीक्षा देने आए। बेहजम के माता राजरानी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के 443 बच्चों में से 25 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट की द्वितीय पाली में पंजीकृत 393 में से 13 ने परीक्षा छोड़ दी।

उजेबा

उजेबा

उजेबा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें