लखीमपुर खीरी जनपद में रवही पुल के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने दो युवकों को पीटा। उनसे मोबाइल और नकदी लूट ली। पिटाई कर फोन एप के जरिए अपने खाते में छह हजार रुपये भी मंगा लिए। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लूट में रुखिया के पूर्व प्रधान भी शामिल हैं।
खमरिया थाना क्षेत्र के जेठरा गांव निवासी मोनू ने लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने साथी रिजवान के साथ पेशी पर लखीमपुर आया था। वापसी में शाम करीब पांच बजे खीरी थाना क्षेत्र में रवही पुल के पास शारदानगर की ओर से आए चार लोगों ने दोनों को घेर लिया। लुटेरों ने उन्हें पीटा।
फोन पे से मंगाए रुपये
दोनों के मोबाइल और एक हजार से अधिक की नकदी छीन ली। साथी रिजवान को पीटते हुए एप के माध्यम से रुपये भेजने का दबाव बनाया। डरे सहमे रिजवान ने गांव के मुस्ताक को फोन कर फोन पे के जरिए बदमाशों के बताए नंबर पर छह हजार रुपये भेजे। रुपये आने के बाद बदमाश फरार हो गए। मोनू की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की।
सिपाही की शर्मनाक करतूत: प्रेमिका पर लुटाता है दौलत और प्यार, पत्नी पर करता है अत्याचार, बीवी से दोस्तों को...