फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जमीन के पुराने विवाद में तहसील प्रशासन मुर्दाबाद के लगाए नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गढ़ी मिदनियां में चल रहे पुराने विवाद का मुद्दा एक बार फिर गर्मा गया है। समर्थकों के साथ तहसील पहुंचे ग्राम प्रधान ने तहसील प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। काफी देर तक हंगामा होने के बाद आखिरकार एसडीएम ने ग्राम प्रधान को बुलाकर वार्ता की, लेकिन वार्ता का कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका।
विज्ञापन


गढ़ी मिदनियां के ग्राम प्रधान अनुश्री जायसवाल के पति मनोज जायसवाल ने बताया कि दो महीने से कब्रिस्तान की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर सोमवार की दोपहर ग्राम प्रधान समर्थकों के साथ तहसील पहुंचे और कार्रवाई करने की मांग करने लगे। आरोप है कि तहसील प्रशासन पक्षपात करते हुए कार्रवाई करने से कतरा रहा है।
हंंगामा होते देख एसडीएम अश्वनी कुमार ने सभी को बुलाकर वार्ता की। हालांकि वार्ता का भी कोई हल नहीं निकल सका। ग्राम प्रधान का आरोप है कि लेखपाल ने आईजीआरएस की शिकायत पर फर्जी तरीके से आख्या लगाकर अधिकारियों को गुमराह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें